BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव आज: किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, कृषक कवच योजना का होगा शुभारंभ

ग्वालियर में बुधवार को बलराम जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहाँ किसान क्रेडिट कार्ड पोर्टल, शून्य प्रतिशत ब्याज योजना के सरलीकरण और कृषक कवच योजना का शुभारंभ होगा। इस प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर शामिल होंगे। 200 नवीन पंजीकृत प्राथमिक कृषि सहकारी संस्थाओं (पैक्स) के कार्यालयों का भी उद्घाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों को सम्मानित करेंगे और विभिन्न पुरस्कार प्रदान करेंगे।