BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: फसल बीमा में 3.62 करोड़ की धोखाधड़ी, आउटसोर्स कर्मचारी पर केस दर्ज

भोपाल स्थित एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड में किसानों के फसल बीमा की 3.62 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आउटसोर्स कर्मचारी राजेश विश्वकर्मा पर हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और राजस्थान के किसानों के क्लेम की रकम रिश्तेदारों व परिचितों के खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। उसने किसानों के बैंक खाते बदले और कंपनी के भुगतान सिस्टम में सेंध लगाई। किसानों की शिकायत के बाद जांच शुरू हुई, जिसके फलस्वरूप एमपीनगर पुलिस ने राजेश विश्वकर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।