BREAKING NEWS

Latest News

केपीएससी परीक्षा गड़बड़ी: ईडी ने निलंबित अध्यक्ष और सदस्य को गिरफ्तार किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कर्नाटक लोक सेवा आयोग (केपीएससी) की परीक्षाओं में गड़बड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए निलंबित अध्यक्ष शिवशंकरप्पा एस साहूकार और सदस्य बीवी गीता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। ईडी ने 400 पशु चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती के लिए केपीएससी की परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले में पूर्व परीक्षा नियंत्रक और आईएएस अधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार गंगवार तथा बिचौलिए बसवराज कन्नाले को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।