केरलम के तिरुवनंतपुरम में नौ वर्षीय बच्ची के पेट और छोटी आंत से एक किलोग्राम बालों का गुच्छा सर्जरी द्वारा निकाला गया। बच्ची ‘रैपुन्जेल सिंड्रोम’ से पीड़ित थी, जो एक दुर्लभ स्थिति है जिसके दुनिया भर में 100 से भी कम मामले सामने आए हैं। नेय्याट्टिनकारा स्थित निम्स मेडिसिटी में हुई इस सफल सर्जरी के बाद बच्ची को डिस्चार्ज कर दिया गया। उसे लगातार पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था, और जांच में आंत में गंभीर रुकावट तथा बालों का गुच्छा पाया गया। डॉ. बीजू आई जी नायर की देखरेख में यह जटिल सर्जरी हुई।