BREAKING NEWS

Latest News

ग्वालियर सिटी सेंटर में पुलिस का अभियान, मनचले खदेड़े गए, शराब पीते लोग पकड़े

ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में पुलिस ने एक अभियान चलाकर कोचिंग संस्थानों के पास से मनचलों को खदेड़ा। इस दौरान पहली बार महिला पुलिसकर्मियों ने गश्त की और शराब पीते हुए लोगों को पकड़ा। इस कार्रवाई से इलाके के रहवासियों, छात्राओं और कामकाजी महिलाओं ने राहत महसूस की। एसएसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया, जिसमें यूनिवर्सिटी और महिला थाने से फोर्स शामिल था। एसएसपी ने बताया कि ऐसे क्षेत्रों में महिला पुलिस की गश्त जारी रहेगी जहां छात्राओं व महिलाओं का आवागमन अधिक है।