कान्हा टाइगर रिजर्व के 16 विभागीय हाथियों को 14 से 20 सितंबर तक शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सुधार के लिए कार्यमुक्त रखा जाएगा। इस एक सप्ताह के पुनर्यौवन शिविर में हाथियों को विशेष आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, मालिश और सामाजिक गतिविधियों का अवसर मिलेगा। वन्यजीव संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले इन हाथियों के रक्त, फीकल और मूत्र के नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। यह शिविर लगातार 16 वर्षों से आयोजित किया जा रहा है, जिसमें महावतों और चाराकटरों के प्रशिक्षण पर भी ध्यान दिया जाता है।