BREAKING NEWS

Latest News

बुरहानपुर में उत्तर प्रदेश का युवक तीन पिस्टल व दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार

बुरहानपुर में खकनार थाना पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सामली जिले के मोहम्मद अं (22) को तीन पिस्टल और दो मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त हथियारों का बाजार मूल्य 74 हजार रुपये आंका गया है। आरोपी इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सिकलीगर से संपर्क कर पाचोरी गांव में बनी देसी पिस्टलों की डिलीवरी लेने जा रहा था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जामनिया गांव के पास दबिश देकर उसे पकड़ा और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। निमाड़ क्षेत्र अवैध हथियारों के निर्माण के लिए कुख्यात है।