सीधी में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 9 अत्यंत जर्जर और खतरनाक भवनों को चिन्हित किया है। विभाग ने इन भवनों को मानव निवास के अयोग्य बताया है और कहा है कि इनसे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। मानसून में लगातार बारिश से इनके गिरने का खतरा और बढ़ गया है, जिससे जनहानि की आशंका है। पीडब्ल्यूडी ने नगर पालिका को त्वरित कार्रवाई और ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करने की अनुशंसा की है, तथा संबंधित अधिकारियों को प्रतिवेदन की प्रतिलिपि भेजी है।