एफडीए ने नवी मुंबई में खाद्य पैकेजिंग धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया है, जहां एम/एस साधना इंटरप्राइजेज में नामी कंपनियों के एक्सपायरी खाद्य उत्पादों को नए लेबल लगाकर बेचा जा रहा था। 24 से 29 अगस्त के बीच तुर्भे इलाके में हुई कार्रवाई में ₹76.51 लाख से अधिक का सामान जब्त किया गया। पुराने निर्माण और एक्सपायरी डेट मिटाकर नई तारीखें छापी जा रही थीं। इस प्रतिष्ठान का खाद्य लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया है। एफडीए ने स्वच्छता खामियों के चलते अकोला के ब्लिंकिट और मुंबई के रेस्टोरेंट के लाइसेंस भी निलंबित किए हैं, जहाँ गंदे नालों के पास खाद्य सामग्री और कॉकरोच पाए गए थे।