BREAKING NEWS

Latest News

1 सितंबर से प्रतिबंध के बाद भी मनमाने आकार के कुकिंग ऑयल पैकेट बिक रहे

1 सितंबर से देशभर में खाद्य तेलों की मनमानी मात्रा वाली पैकिंग पर प्रतिबंध के बावजूद बाजार में ऐसे पैकेट अभी भी बेचे जा रहे हैं। सितंबर का पूरा पखवाड़ा बीतने के बाद भी छोटी दुकानों से लेकर बड़े मॉल्स तक मनमाने आकार के पैक दिख रहे हैं। सरकार ने इस आदेश को लागू करने के लिए तीन महीने का समय दिया था। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने जून में नौ निश्चित आकार के पैक निर्धारित किए थे, ताकि उपभोक्ताओं को भ्रमित होने से बचाया जा सके। नापतौल विभाग ने जांच और कार्रवाई शुरू करने की बात कही है।