आईआरसीटीसी ने यात्रियों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खानपान उपलब्ध कराने के लिए अनाधिकृत वेंडरों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल के अंतर्गत आने वाले रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में खानपान सेवाओं की निगरानी की जा रही है। 12 क्विक रिस्पॉन्स टीमों ने भोपाल, इटारसी, इंदौर सहित प्रमुख स्टेशनों पर जांच की है। अब तक 30 से अधिक अनाधिकृत वेंडरों पर कार्रवाई हुई है, जिसमें 500 से अधिक बिना ब्रांड की पानी की बोतलें और 400 से अधिक अमानक खानपान सामग्री जब्त की गई। यात्रियों से बिल लेने की अपील की गई है।