इंदौर के खुड़ैल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक महिला स्वास्थ्यकर्मी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके सहकर्मी स्वास्थ्य अधिकारी सोहेल शेख ने विजिट के बहाने उसे एक कमरे में ले जाकर चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर खुड़ैल थाने में सोहेल शेख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र से साक्ष्य जुटाए हैं, हालांकि सीसीटीवी कैमरे न होने से डिजिटल साक्ष्य नहीं मिले। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।