BREAKING NEWS

Latest News

जबलपुर पुलिस ने चोरी के 5 आरोपितों को पकड़ा, लाखों के जेवर और सामान बरामद; 3 वारदातों का खुलासा

जबलपुर पुलिस ने हनुमानताल और अधारताल थाना क्षेत्रों में हुई चोरी की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवर, एलइडी टीवी, घड़ियां और वारदात में प्रयुक्त औजार बरामद किए हैं। अधारताल में मृगेंद्र सिंह और नवीन पटेल के मकानों में हुई चोरी के मामले में गौरव चौधरी, सोहेल उर्फ शनि चौधरी और उमेश चौधरी उर्फ गुल्लर को पकड़ा गया है। हनुमानताल में मोहम्मद गुलाम के सूने मकान से चोरी करने के आरोप में मोहम्मद इजहार अंी और अरशद कुरैशी को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।