इंदौर के आनंद मोहन माथुर सभागृह में शनिवार को एक यादगार सुरमई शाम का आयोजन हुआ। नवोदित गायिका सृष्टि जगताप ने सुकून देने वाली गजलें और गीत प्रस्तुत किए, जिनमें श्रोताओं ने अपनी जिंदगी के किस्से खोजे। संचालनकर्ता पारुल सुखवानी की शायरी ने भी महफिल में रंगत भरी। मंगेश जगताप (संतूर), विशाल पाठक (बांसुरी), विशाल वागले और ओंकार अग्निहोत्री (तबला, हारमोनियम) ने अपनी जुगलबंदी से समां बांधा। कार्यक्रम में जगजीत सिंह के प्रसिद्ध गीतों के साथ जेन-जी दर्शकों के लिए भी विशेष प्रस्तुतियां दी गईं।
मुंबई के जुहू स्थित गजल गायक तलत अजीज के डुप्लेक्स अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात भीषण आग लग गई, जिससे उनका पूरा घर क्षतिग्रस्त हो गया। धुएं से दम घुटने की शिकायत के बाद तलत अजीज, उनकी 65 वर्षीय पत्नी बीना, बेटे शायान (30) और अदनान (25) तथा सिकंदर सिंह (45) को अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को इलाज के बाद सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और वे सुरक्षित हैं। आग लगने का कारण एक बंद एयर कंडीशनर से निकली चिंगारी बताया गया है। तलत अजीज ने पुलिस, फायर ब्रिगेड और पड़ोसियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।