BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल में रंजिश के चलते महिला ने 9 वर्षीय बच्ची पर पालतू कुत्ते उकसाए

भोपाल के गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक नौ वर्षीय बच्ची पर पड़ोसी महिला ने पुरानी रंजिश के चलते अपने पालतू कुत्ते उकसाकर हमला करवाया। बच्ची साइकिल चला रही थी, तभी आरोपी महिला संजना ने कुत्तों को “छू-छू” कहकर बच्ची की ओर उकसाया। कुत्तों ने बच्ची के पैरों में कई जगह काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। पिता ने डंडे से कुत्तों को भगाकर बच्ची को बचाया और उसे इलाज के लिए केयरवेल अस्पताल ले गए। पीड़ित पिता कृष्णकांत रावत की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ लापरवाही से जानवर पालने और दूसरों की जान खतरे में डालने की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।