BREAKING NEWS

Latest News

8 माह पुराने अधजले शव का रहस्य उजागर, कटनी में जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए करंट से हुई युवक की मौत, 3 गिरफ्तार

कटनी के बहोरीबंद थाना क्षेत्र में आठ माह पूर्व महाशिवरात्रि के समय सिद्ध बाबा रोड पर एक युवक का अधजला शव मिला था। पुलिस ने जांच के दौरान मृतक की शर्ट के कॉलर में लगे टेलर के टैग से उसके स्वजनों तक पहुंची। डीएनए परीक्षण से मृतक की पहचान दुर्गा बर्मन के रूप में हुई। जांच में पता चला कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए लगाए गए करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई थी। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों धर्मेंद्र उर्फ टिक्कू यादव, धर्मेंद्र उर्फ धम्मू गोंटिया और सुखदेव उर्फ सुक्के यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। एक अन्य आरोपी सचिन गोंटिया फरार है।