नरसिंहपुर जिले की गोटेगांव तहसील के ग्राम राजा कछार स्थित एक स्कूल में छात्राओं से चाय बनवाने और झूठे बर्तन धुलवाने का वीडियो वायरल हुआ है। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सिद्धांत बागड़े ने इसे अस्वीकार्य बताया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। प्रधान पाठक और संबंधित स्टाफ को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं, तथा दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अभिभावकों ने दोषी कर्मचारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की है।