नेपाल के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल गोसाईकुंड की धार्मिक यात्रा पर गए भोपाल में निवासरत नेपाल मूल के एक ही परिवार के 29 श्रद्धालु भीषण बाढ़ (फ्लैश फ्लड) में लापता हो गए हैं। भोपाल की देवकी अधिकारी ने बताया कि उनके चार परिजन भी इस समूह में शामिल हैं। अंतिम बातचीत में श्रद्धालुओं ने अपने बचने की उम्मीद न होने और बच्चों का ध्यान रखने की बात कही थी। त्रिशूली नदी पर बना मुख्य पुल ध्वस्त होने से राहत एवं बचाव कार्यों में बाधा आ रही है। परिजनों ने भारत और नेपाल सरकार से तत्काल व्यापक बचाव अभियान चलाने की अपील की है।