पन्ना जिले के पवई में कटनी मार्ग पर स्थित गौशाला के सामने एक तेज रफ्तार ट्राला ने गौवंश के झुंड को रौंद दिया। इस हृदय विदारक घटना में 5 गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 50 से अधिक गौवंश गंभीर रूप से घायल हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्थानीय लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। गौशाला अध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई की मांग की है, वहीं पुलिस ने पशु पालकों से अपील की है।