सागर जिले के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मंगेला में एक 45 वर्षीय किसान बलराम ठाकुर की नदी में फैले बिजली के करंट से मौत हो गई। वे खेत जाने के लिए नदी पार कर रहे थे, तभी विद्युत मोटर का तार टूटकर पानी में गिरने से करंट की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने उतरे 42 वर्षीय ग्रामीण कुंवर सिंह भी गंभीर रूप से झुलस गए। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर जांच शुरू कर दी है। घायल कुंवर सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत पर डॉक्टरों की निगरानी है। पुलिस यह जांच कर रही है कि तार कैसे गिरा और कौन जिम्मेदार है।