सीबीआई ने ग्रामीण डाक सेवक के पद पर कथित रूप से फर्जी दसवीं की अंकसूचियां अपलोड कर नौकरी पाने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें से पांच की पोस्टिंग जबलपुर और तीन की कटनी जिले में हुई थी। डाक विभाग द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद यह फर्जीवाड़ा सामने आया, जिसके बाद संबंधित कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त कर सीबीआई में शिकायत की गई थी। सीबीआई ने अब संबंधित रिकॉर्ड और दस्तावेजों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है, जिसमें भर्ती प्रक्रिया में हुए फर्जीवाड़े की पूरी कड़ी की पड़ताल की जा रही है।