BREAKING NEWS

Latest News

नवविवाहिता ने शादी के तीन दिन बाद लगाई थी फांसी, 102 दिन इलाज के बाद हुई मौत

ग्वालियर में नवविवाहिता सपना गुर्जर ने शादी के तीन दिन बाद ससुराल में फांसी लगा ली थी। 102 दिन तक अस्पताल में चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। महाराजपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या, दहेज मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि शादी वाले दिन ही दहेज की मांग की गई थी और सपना के शरीर पर चोट के निशान भी थे। पुलिस जांच के बाद आत्महत्या के कारणों और आगामी कार्रवाई का निर्धारण होगा।