BREAKING NEWS

Latest News

छतरपुर: एंबुलेंस चालक ने ग्वालियर रेफर किशोर को झांसी में छोड़ा, इलाज के दौरान मौत

छतरपुर में 16 वर्षीय कमलेश कुशवाहा की मौत हो गई, जिसे सड़क हादसे में घायल होने के बाद ग्वालियर रेफर किया गया था। आरोप है कि एक निजी एंबुलेंस चालक उसे ग्वालियर के बजाय झांसी के निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। कमलेश के पिता मुकेश कुशवाहा ने कहा कि समय पर ग्वालियर पहुंचने पर बेटे की जान बचाई जा सकती थी। स्वजनों ने एंबुलेंस चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।