BREAKING NEWS

Latest News

भोपाल: सेवानिवृत्त आईएएस राकेश अग्रवाल की गला रेतकर हत्या, केयरटेकर पर लूट और आग लगाने के प्रयास का आरोप

भोपाल के रातीबड़ थानाक्षेत्र में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राकेश अग्रवाल (72) की उनके घर में गला रेतकर हत्या कर दी गई। आरोप उनके केयरटेकर वरुण कुमार (28) पर है, जिसे 26 सितंबर को ही काम पर रखा गया था। आरोपित ने सोते समय अधिकारी का गला रेता, कीमती सामान लूटा और सबूत मिटाने के लिए एलपीजी सिलेंडर का रेगुलेटर खोलकर आग लगाने का प्रयास किया। राकेश अग्रवाल पिछले कुछ महीनों से हड्डियों की समस्या से जूझ रहे थे। उनकी पत्नी निशी अग्रवाल ने सुबह अपने कमरे की कुंडी बाहर से बंद मिलने के बाद घटना का पता लगाया। पुलिस ने वरुण कुमार के खिलाफ हत्या, लूट और बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है।