प्रदेश में मंगलवार को मौसम शुष्क रहा, जिसके परिणामस्वरूप दिन के तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई और कई जिलों में उमस महसूस की गई। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती के अनुसार, पूर्वी मध्य प्रदेश में 2 अक्टूबर तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश पर बने चक्रवाती हवाओं के घेरे और उत्तर हरियाणा में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के कारण होगा।