BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश के 51 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणालियों के कारण आगामी चार दिनों तक वर्षा की गतिविधियों में बढ़ोतरी की संभावना है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 51 जिलों के लिए वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जिसमें रायसेन, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी और बालाघाट जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट तथा भोपाल, सीहोर और बैतूल सहित 46 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट शामिल है। मंगलवार को दतिया के इंदरगढ़ में सर्वाधिक 24 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि कई जिलों में उमस भरी गर्मी बनी रही।