BREAKING NEWS

Latest News

अमरवाड़ा ‘चप्पल कांड’ में सभी आरोपित दोषमुक्त

छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा में हुए बहुचर्चित ‘चप्पल कांड’ में विशेष सत्र न्यायालय ने सभी आरोपितों को दोषमुक्त कर दिया है। यह मामला पट्टा वितरण कार्यक्रम में पार्षदों को आमंत्रित न किए जाने के विरोध प्रदर्शन से जुड़ा था। तत्कालीन मुख्य नगर पालिका अधिकारी रोशन सिंह बाथम की शिकायत पर भाजपा पार्षद दीपा मुकेश सूर्यवंशी और बसपा पार्षद संतोषी दुर्गा वंशकार सहित अन्य लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। आरोपितों ने कहा कि उनका विरोध जनप्रतिनिधियों की अनदेखी को लेकर था।