उज्जैन के ढांचा भवन में गुरुवार रात एक व्यक्ति ने चरित्र शंका के चलते अपनी पत्नी पर दराते से हमला कर दिया। इस हमले में महिला के हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घायल महिला ने चिमनगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पति-पत्नी छह महीने से अलग रह रहे थे और पति महिला के काम पर जाने को लेकर विवाद करता था।