एक नए शोध में हार्ट अटैक के लक्षणों को लेकर महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। आमतौर पर हार्ट अटैक को सीने में तेज दर्द, दबाव या भारीपन से जोड़ा जाता है, लेकिन यह पाया गया है कि हर मरीज में लक्षण एक जैसे नहीं होते। शोध के अनुसार, हाथ-पैर ठंडे पड़ना और सांस लेते समय फेफड़ों में खरखराहट भी हार्ट अटैक के गंभीर संकेत हो सकते हैं। विशेष रूप से, हाथ-पैर ठंडे रहने वाले मरीजों में अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान मौत का जोखिम अधिक पाया गया। ऐसे लक्षणों को नजरअंदाज न करने और आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता लेने की सलाह दी गई है।