BREAKING NEWS

Latest News

केतन हत्याकांड: पुलिस ने आरोपियों के 1801 चैट डेटा किए रिकवर, सिया ने चैटजीपीटी पर तलाशे ‘पति की मौत के बाद दुख का नाटक’ के तरीके

पुणे पुलिस द्वारा दाखिल 5,053 पन्नों की चार्जशीट से खुलासा हुआ है कि केतन अग्रवाल की मौत एक सुनियोजित षड्यंत्र थी। पुलिस ने आरोपियों के 1801 चैट डेटा रिकवर किए हैं, जिसमें डिलीट की गई महत्वपूर्ण बातचीत भी शामिल है। मुख्य आरोपी सिया गोयल ने पुलिस से बचने, सास से माफी मांगने और पति का गुस्सा शांत करने के साथ-साथ ‘पति की मौत के बाद दुख का नाटक’ कैसे करें, इसकी सलाह चैटजीपीटी से मांगी थी। सिया ने हत्या से पहले घटनास्थल की रेकी भी की थी।

डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय ने चैट जीपीटी से सामूहिक नकल पर निजी कॉलेज के परिणाम रोके

डॉ. हरीसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय, सागर में छिंदवाड़ा के सतपुड़ा कॉलेज ऑफ इंफॉर्मेशन एंड बायोटेक्नोलॉजी के छात्रों द्वारा चैट जीपीटी का उपयोग कर सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। अर्थशास्त्र विषय की एक उत्तर पुस्तिका की जांच के दौरान इसका खुलासा हुआ, जहां उत्तर के अंत में ‘वीडियो लिंक’ का जिक्र मिला। प्रारंभिक जांच में तीन अन्य विषयों में भी इसी तरह की नकल के संकेत मिले हैं। विश्वविद्यालय ने तत्काल कार्रवाई करते हुए कॉलेज के सभी परीक्षा परिणाम रोक दिए हैं और मामले की जांच के लिए एक समिति का गठन किया है।