आयुष्मान योजना के लाभार्थियों को अब सरकारी कार्यालयों और अस्पतालों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सरकार ने “आयुष्मान सखी” और “आयुष्मान थी” नामक डिजिटल व्हॉट्सएप चैटबॉट शुरू किए हैं, जिनके माध्यम से मोबाइल पर ही योजना से जुड़ी सभी सेवाओं और सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की जा सकती है। डॉ. शरद गुप्ता, नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत योजना, ने बताया कि इन चैटबॉट्स से पात्रता जांच, कार्ड आवेदन, डाउनलोड, ई-केवाईसी, सूचीबद्ध अस्पतालों की जानकारी, इलाज के लिए उपलब्ध राशि और शिकायत दर्ज करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।