BREAKING NEWS

Latest News

मां से गाली-गलौज पर बड़े भाई ने छोटे भाई पर कुल्हाड़ी से हमला कर की हत्या

चौरई के ग्राम सिहोरा ढाना में शनिवार रात मां से गाली-गलौज के विवाद में बड़े भाई रामलखन उर्फ हेमराज मर्सकोले ने छोटे भाई 30 वर्षीय दीपक मर्सकोले की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, मां ने खाना बनाया था और दीपक ने उनसे अभद्रता की, जिससे रामलखन क्रोधित हो उठा। विवाद बढ़ने पर रामलखन ने दीपक के सिर, गर्दन और कान के पास गंभीर चोटें पहुंचाईं, जिससे उसकी मौत हो गई। चौरई थाना प्रभारी मोहन सिंह मर्सकोले ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला धारा 103(1) के तहत दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।