BREAKING NEWS

Latest News

राहुल गांधी के कार्यक्रम मार्ग पर कांग्रेस और पुलिस में विवाद

19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले उनके आवागमन मार्ग को लेकर पुलिस प्रशासन और कांग्रेस आमने-सामने आ गए हैं। पुलिस ने होटल रेडिसन से रीजनल पार्क तक सीधे एबी रोड के बजाय एक लंबा मार्ग प्रस्तावित किया है। कांग्रेस ने इस पर आपत्ति जताते हुए इसे अनावश्यक फेर बताया है और कहा है कि इससे राहुल गांधी का युवाओं के साथ संवाद का समय कम होगा। पुलिस ने सुरक्षा और यातायात सुचारू रखने का तर्क दिया है। कांग्रेस ने सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग का आश्वासन दिया है, लेकिन केवल प्रस्तावित लंबे मार्ग पर ही आपत्ति है।

राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए आईडीए ने बढ़ाया किराया, कांग्रेस ने जमा कराए अतिरिक्त चार लाख रुपये

राहुल गांधी के इंदौर में होने वाले ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) ने मैदान का किराया बढ़ा दिया है। कांग्रेस पहले ही 10 लाख आठ हजार रुपये जमा करा चुकी थी, जिसके बाद आईडीए ने ₹4,03,270 और मांगे। यह राशि अतिरिक्त उपयोग अवधि के लिए मांगी गई थी, जिसे कांग्रेस ने जमा करा दिया है। अब तक कुल 14 लाख 11 हजार रुपये से अधिक जमा हो चुके हैं। आईडीए ने जमीन आवंटन के लिए पांच शर्तें भी लगाई हैं।