BREAKING NEWS

Latest News

कटनी में कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनव विश्वकर्मा ने पीएम श्री स्कूल में पढ़ाए पाठ

कटनी के पीएम श्री एकीकृत शासकीय हाई स्कूल कुआं में शुक्रवार को कलेक्टर आशीष तिवारी और पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने शिक्षकों की भूमिका निभाई। उन्होंने कक्षा 9वीं और 10वीं के विद्यार्थियों को हिंदी और अंग्रेजी के पाठ पढ़ाए। अधिकारियों ने मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी परखी, जिसे ताजा, स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण पाया गया। कलेक्टर ने भोजन की नियमित निगरानी के निर्देश दिए। सही जवाब देने वाले छात्रों को मिठाई, केला और बिस्किट देकर प्रोत्साहित किया गया, जिससे विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखा गया। इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।