जबलपुर के धनवंतरी नगर में गणेश पंडाल के पोल में उतरे करंट से 16 वर्षीय छात्र शौर्य चुनपुरिया की जान चली गई। कक्षा 11वीं का छात्र शौर्य बुधवार को आरती के बाद घर लौटते समय हादसे का शिकार हुआ। उसे बचाने गए दो दोस्त भी करंट की चपेट में आए, पर बच गए। स्थानीय लोगों और परिजनों ने बताया कि दो दिन से पोल में करंट था और ठेकेदार-इलेक्ट्रीशियन को सूचित करने के बावजूद समस्या हल नहीं हुई। शौर्य अपनी मां सुनीता और छोटे भाई शोभित का सहारा था। गुरुवार को हुए पोस्टमार्टम के दौरान मेडिकल अस्पताल में गमगीन माहौल देखा गया।