BREAKING NEWS

Latest News

मंदसौर में एनएसयूआई ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया, बैरिकेडिंग तोड़ मुख्यमंत्री-गृह मंत्री के पुतले फूंके

मंदसौर में एनएसयूआई ने प्रत्यक्ष प्रणाली से छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर गुरुवार दोपहर कलेक्ट्रेट का घेराव किया। प्रदर्शनकारी छात्र नेताओं ने पुलिस द्वारा लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़कर कार्यालय के गेट के बाहर जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और गृह मंत्री अमित शाह के पुतले जलाए, जिसे रोकने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया। इस दौरान एक कार्यकर्ता घायल हो गया। एनएसयूआई नेताओं ने उच्च न्यायालय के आदेश के बावजूद चुनाव न कराने पर सरकार की आलोचना की और आंदोलन जारी रखने की बात कही।