BREAKING NEWS

Latest News

पीटीएस उमरिया के एसआई अमिताभ प्रताप सिंह का गोंड जाति प्रमाण पत्र अमान्य

उमरिया पीटीएस में पदस्थ सब इंस्पेक्टर अमिताभ प्रताप सिंह का गोंड अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र राज्य उच्च स्तरीय छानबीन समिति ने अमान्य कर दिया है। यह निर्णय फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर सरकारी सेवा प्राप्त करने के मामले की सुनवाई और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद लिया गया। जांच में स्कूल, चर्च अभिलेखों और कलेक्टर-एसपी की रिपोर्ट में कई विसंगतियां सामने आईं। समिति ने पाया कि अनावेदक गोंड जनजाति से संबंध स्थापित करने वाले वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। एसआई फिलहाल अवकाश पर हैं, और पीटीएस उमरिया की एसपी ने आधिकारिक पत्र मिलने पर पीएचक्यू को आवश्यक प्रस्ताव भेजने की बात कही है।