BREAKING NEWS

Latest News

एनएचआरसी का राज्यों को निर्देश: त्योहारों पर वेंडरों को बिना वैकल्पिक जगह दिए न हटाएं

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आगामी नवरात्रि, दिवाली और छठ पूजा के दौरान स्थानीय वेंडर्स, फेरीवालों, कुम्हारों और छोटे कारोबारियों की आजीविका और मानवाधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। आयोग ने कहा कि बिना वजह वेंडरों को न हटाया जाए और यदि जगह खाली कराना आवश्यक हो तो वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया जाए। यह निर्देश पिछले साल त्योहारों के मौसम में वेंडरों को कथित तौर पर बिना वजह हटाने और परेशान करने की शिकायतों के बाद जारी किए गए हैं। आयोग ने ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और 18 अक्टूबर 2026 तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।