BREAKING NEWS

Latest News

सागर में कीमती पत्थर की अफवाह पर हजारों ग्रामीण खुदाई करने पहुंचे, पुलिस टीम पर पथराव में प्रधान आरक्षक घायल

मध्य प्रदेश के सागर जिले के देवरी स्थित सिंगपुर गंजन के राजा बाबा जंगल में कीमती पत्थर मिलने की अफवाह के बाद करीब दो हजार ग्रामीण खुदाई करने पहुंच गए। शनिवार को पुलिस टीम ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिस पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। इस घटना में एक प्रधान आरक्षक घायल हो गया और पुलिस वाहन का शीशा टूट गया। गांव के सरपंच ने बताया कि पिछले 10 दिनों से विभिन्न गांवों से लोग आकर यहां खुदाई कर रहे हैं, ऐसी अफवाह है कि बहुमूल्य पत्थर और प्राचीन सामग्रियां मिल रही हैं।