BREAKING NEWS

Latest News

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, श्वेत-पत्रों की नई राजनीतिक परंपरा शुरू करने का आग्रह

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दतिया उपचुनाव परिणाम के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को एक पत्र लिखा है। उन्होंने पत्र सोशल मीडिया पर साझा करते हुए कहा कि जनता झूठे वादों के बजाय पारदर्शिता और ठोस परिणाम चाहती है। पटवारी ने मुख्यमंत्री से प्रदेश में ‘श्वेत-पत्रों’ की नई और स्वस्थ राजनीतिक परंपरा शुरू करने का आग्रह किया। उन्होंने विभिन्न बुनियादी चुनौतियों पर क्रमवार श्वेत-पत्र जारी करने का सुझाव दिया, जिनमें बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, किसान, रोजगार, कानून-व्यवस्था, महिला सुरक्षा और दलित-पिछड़ा वर्ग के मुद्दे शामिल हैं।