जबलपुर में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में घमापुर पुलिस ने एक शिक्षिका राखी बंशकार को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पहले विदिशा में पदस्थ सहायक शिक्षक गिरजेश सिंह राजपूत को पकड़ा गया था। आरोपितों ने अभिनव सेन नामक बीएड छात्र से 3.52 लाख रुपये और अस्मिता बंसल सहित अन्य लोगों से कुल 29 लाख रुपये की ठगी की थी। दोनों आरोपितों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है, और पुलिस मामले में अन्य पीड़ितों व संबंधित लोगों की जानकारी जुटा रही है।