BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आंधी-बारिश का दौर; 12 जिलों में अलर्ट

मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में साइक्लोनिक सकुर्लेशन और ट्रफ के सक्रिय होने से आंधी-बारिश का दौर जारी है। बीते 24 घंटे में 10 से अधिक जिलों में वर्षा हुई है, जबकि गुरुवार को जबलपुर, रीवा-शहडोल संभाग के 12 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, 9 अक्टूबर को भी पन्ना, सतना, रीवा सहित कई जिलों में बारिश होगी, जिसके बाद सिस्टम कमजोर होगा और मौसम साफ होने का अनुमान है। मानसून 3 अक्टूबर को लौट चुका है, लेकिन सिस्टम सक्रिय होने से यह बारिश हो रही है। इस साल दक्षिण-पश्चिम मानसून के दौरान प्रदेश में कुल 4 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।