राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने कलियासोत और केरवा डैम के फुल टैंक लेवल (एफटीएल) और बफर क्षेत्र का निर्धारण तीन सप्ताह में पूरा करने का निर्देश दिया है। जल संसाधन विभाग को उपलब्ध रिकॉर्ड, कंटूर मैप, टोपोग्राफिकल मैप, ड्रोन सर्वे और सैटेलाइट इमेजरी का उपयोग करने को कहा गया है। केरवा डैम पर पुल टूटने से पहले सर्वे बाधित हुआ था, जिसके बाद पानी निकासी रोकने के निर्देश दिए गए। 30 सितंबर को बताया गया कि केरवा का जलस्तर 80 प्रतिशत हो गया है। एनजीटी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी व्यक्ति के जमीन के अधिकारों का निर्धारण नहीं कर रही है।