धार के निसरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां बुधवार को चार गर्भवती महिलाओं को एक्सपायरी आईवी सेट से बोतल चढ़ाई गई। इन आईवी सेट की एक्सपायरी मई 2026 में हो चुकी थी, लेकिन इनका इस्तेमाल करीब चार महीने बाद भी किया जा रहा था। नईदुनिया टीम के पहुंचने और सवाल पूछने पर कर्मचारियों ने एक्सपायरी सामग्री को समेटना शुरू कर दिया। यह घटना अस्पताल में चिकित्सा सामग्री के रखरखाव और निरीक्षण व्यवस्था पर सवाल उठाती है। बीएमओ डॉ. जितेंद्र दूधी ने साप्ताहिक निरीक्षण का दावा किया लेकिन मामले की जांच की बात कही।