BREAKING NEWS

Latest News

राहुल गांधी पर FIR के बाद कांग्रेस का भाजपा पर पलटवार, जातिवादी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई जारी रखने का ऐलान

उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ कार्यक्रम पर राहुल गांधी के बयान को लेकर दर्ज एफआईआर के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर तीखा हमला किया है। कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से जवाब देगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि दलित सम्मान, संविधान की रक्षा और जातिवादी मानसिकता के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई जारी रहेगी। पुलिस ने अमित कुमार की शिकायत पर राहुल गांधी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।