BREAKING NEWS

Latest News

मध्य प्रदेश में जाली पासपोर्ट नेटवर्क का खुलासा, 70 की पुष्टि

मध्य प्रदेश में जाली दस्तावेजों से बांग्लादेशियों के लिए पासपोर्ट बनाने वाले एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। राज्य एसटीएफ ने अब तक चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है और 70 जाली पासपोर्टों की पुष्टि की है। जांच अधिकारियों का अनुमान है कि ऐसे पासपोर्टों की संख्या 200 तक पहुंच सकती है। इस मामले में 15 अधिकारी और पुलिसकर्मी एसटीएफ की रडार पर हैं, जिनमें ग्वालियर के डबरा थाने के तत्कालीन थाना प्रभारी और अन्य कर्मचारी शामिल हैं। एसटीएफ मध्य प्रदेश के कई जिलों में बौद्ध विहार और आंबेडकर पार्क के पते पर बने पासपोर्टों की जांच कर रही है।