इंदौर में रावजी बाजार थाना से जिलाबदर गुंडे और उसकी प्रेमिका ने एक डिलीवरी ब्वॉय को लूट लिया। यह घटना गुरुवार रात पौने तीन बजे अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र की फूटी कोठी रोड पर हुई। आरोपितों ने डिलीवरी ब्वॉय पीयूष का दो किमी तक पीछा कर ओवरटेक कर गिरा दिया। युवती ने उसे पकड़ा, जबकि युवक ने चाकू दिखाकर धमकाया। पुलिस ने नाकाबंदी कर रावजी बाजार निवासी पलक वर्मा को स्कूटर सहित गिरफ्तार कर लिया, जो शराब के नशे में थी। फरार आरोपित प्रिंस विसनार पर कई गंभीर अपराध दर्ज हैं और उसे एक महीने पहले ही जिलाबदर किया गया था।