BREAKING NEWS

Latest News

वार्ड 24 के पार्षद जीतू यादव की एमआईसी में वापसी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जारी किया पत्र

इंदौर के वार्ड 24 से पार्षद जीतू यादव की महापौर परिषद (एमआईसी) में वापसी हो गई है। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने अमेरिका रवाना होने से पहले इस संबंध में पत्र जारी किया। यादव को करीब 18 महीने पहले एक नाबालिग से मारपीट के मामले में नाम आने के बाद भाजपा से निष्कासित कर एमआईसी से हटाया गया था। पुलिस द्वारा क्लीन चिट दिए जाने के बाद भाजपा संगठन ने उन्हें पार्टी में दोबारा शामिल किया था। एमआईसी में उनकी वापसी पर पार्षद कमलेश कालरा ने विरोध में मौन धरना दिया।