BREAKING NEWS

Latest News

राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बीच भाजपा की बड़ी जॉइनिंग, महिला संघर्ष समिति भी करेगी विरोध

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के इंदौर दौरे के बीच शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। उनके दौरे के प्रति युवाओं में उत्साह है, वहीं विरोध भी शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी राहुल गांधी के कार्यक्रम का तोड़ निकालने के लिए आज शाम 5 बजे के बाद उनकी पूर्व कंटेंट टीम के एक सदस्य को पार्टी में शामिल कराने जा रही है। मध्य प्रदेश स्तर पर तैयार इस रणनीति के तहत नाम का खुलासा नहीं हुआ है। दूसरी ओर, महिला संघर्ष समिति 50% महिला आरक्षण के विरोध पर राहुल गांधी को काले झंडे दिखाकर अपना विरोध दर्ज कराएगी।