भोपाल के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की 65 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी ज्योति उरकुड़े ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच के अनुसार, वह अपने पति और बड़े बेटे की मौत के बाद से अवसादग्रस्त थीं। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। छोटे बेटे के बिलासपुर से लौटने पर गुरुवार रात करीब नौ बजे उन्हें फंदे पर लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।